वैभव सूर्यवंशी को अचानक क्यों छोड़ना पड़ा प्रैक्टिस सेशन ? जानिए श्रीलंका में क्या हुआ ?

Vaibhav Sooryavanshi : इंडिया A टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां ट्राई-सीरीज़ खेली जा रही है। इस ट्राई-सीरीज़ के बीच इंडियन क्रिकेट टीम के कैंप से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडिया A के युवा सेंसेशन बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी मेज़बान श्रीलंका A टीम के खिलाफ़ एक अहम मैच से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। इस खबर ने न सिर्फ़ क्रिकेट फ़ैन्स बल्कि टीम मैनेजमेंट की भी चिंता बहुत बढ़ा दी है।

वैभव सूर्यवंशी को अचानक कुछ दिक्कत महसूस हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन टीम का प्रैक्टिस सेशन दांबुला के रांगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहा था। इसी बीच, नेट्स पर बैटिंग करते समय वैभव सूर्यवंशी को अचानक कुछ दिक्कत महसूस हुई। दर्द और बेचैनी के कारण उन्हें अपना बैटिंग सेशन बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस अचानक आई दिक्कत के बाद ट्राई-सीरीज़ के आने वाले मैचों में उनके अवेलेबिलिटी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जाने कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन ?

इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के ​​बीच यह मैच टूर्नामेंट के लिहाज से काफी अहम है। इतने बड़े मैच से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव को चोट लगने से इंडियन टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है। साथ ही, एहतियात के तौर पर उन्हें इस मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button