यूपी में बदलने वाला है मौसम ,तेजी से बढ़ सकता है तापमान, IMD ने दिया बारिश को लेकर भी अपडेट

UP Weather Update : यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खत्म होने के साथ ही मौसम फिर बदलने लगा है। पिछले दिनों अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब इलाके में गर्मी लौट रही है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के पश्चिमी मंडल में आज यानी 16 जून को झांसी, महोबा और ललितपुर जिलों में कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इन जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ गरज के साथ बारिश की उम्मीद है, लेकिन कोई चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि बाकी इलाकों में आज मौसम सूखा रहेगा और दिन में बौछारें पड़ेंगी। जिससे तापमान बढ़ेगा।

लखनऊ के आसपास इलाकों नें तेज बारिश के आसार

लखनऊ के आसपास सीतापुर, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, कानपुर और उन्नाव जिलों में मौसम सूखा रहेगा और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की उम्मीद है। यहां अगले हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वहीं, पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर में आज सुबह हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन जिलों में उमस भरी गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री के बीच रह सकता है।

जाने आने वाले दिनों कैसा हो सकता है मौसम

यूपी में 19 जून तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, लेकिन ज़्यादातर जगहों पर मौसम सूखा रहने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन दिनों में मैक्सिमम टेम्परेचर धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। मिनिमम टेम्परेचर 2-4 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। UP में इस बार मॉनसून भी देरी से आ रहा है। अगले हफ़्ते बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button