BPSC 70वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी , जाने कितने कैंडिडेट्स हुए सफल

BPSC 70th CCE Result : BPSC ने लंबे समय से इंतज़ार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 70वीं जॉइंट कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दे कि इस बार कुल 5,401 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए बैठे थे। इसमें से करीब 2035 कैंडिडेट्स फाइनली सिलेक्ट हुए हैं। BPSC रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

BPSC 70th CCE रिजल्ट कैसे देखें ?

  • बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट का इंपॉर्टेंट नोटिस सेक्शन खोलें।
  • फिर 70th कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • इसके बाद Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अब PDF को भविष्य के लिए सेव कर लें।

SDM पोस्ट के लिए करीब 200 कैंडिडेट चुने गए

BPSC 70th एग्जाम के तहत फाइनल रिजल्ट प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया जाता है। BPSC ने रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है। SDM पोस्ट के लिए करीब 200 कैंडिडेट चुने गए हैं।

परीक्षा में कुल 20,034 कैंडिडेट शामिल हुए थे

BPSC 70th मेन्स (रिटेन) एग्जाम 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 20,034 कैंडिडेट शामिल हुए थे। मेन्स एग्जाम का रिजल्ट 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button