प्रयागराज में फिल्म इंडस्ट्री में निवेश के नाम 1.48 करोड़ पर ठगी, फिल्मी हस्तियों के चैट दिखाकर फंसाया, केस दर्ज

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज जिले में फिल्म इंडस्ट्री में निवेश करने के बाद कुछ लोगों ने समाजसेवी विष्णु कुमार तिवारी से एक करोड़ 48 लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगे तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर भुक्तभोगी ने अतरसुइया थाने में मुंबई निवासी सुमन टाकीज के डायरेक्टर प्रदीप नागर, बिहार के गोपालगंज स्थित सरवरा स्टूडियो के डायरेक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव, कोलकाता के चिल्कोथा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुदीप्तो राव और अतरसुइया के मोहम्मद एतिशाम उर्फ ​​राजू, उसकी मां खुर्शीदा व रजिया तरन्नुम, अमरीन शेख, रुआब शेख, मो. आसिफ व मुन्सिर आलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जाने क्या आरोप लगाया ?

सोनभद्र के रहने वाले सोशल वर्कर विष्णु कुमार ने आरोप लगाया है कि 2018 में उनकी मुलाकात अपने जान-पहचान वाले अल्ताफ अहमद के ज़रिए एतिशाम उर्फ ​​राजू से हुई। आरोप है कि राजू ने कई फिल्म कंपनियां होने का दावा किया। फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने का झांसा देते हुए कई एक्टर, एक्ट्रेस के कई वीडियो, चैट दिखाए।

उसने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्ट करने से बहुत ज़्यादा प्रॉफ़िट होगा। अलग-अलग जगहों पर बुलाकर की मुलाक़ात फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से हुई। साल 2018 से 2022 के बीच प्रदीप नागर, पवन श्रीवास्तव, सुदीप्ता और दूसरे लोगों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए।

कुछ महीने पहले जब वह राजू के घर पहुंचा तो उसकी मां और दूसरे लोगों ने पैसे मांगे और उसे फ़र्ज़ी केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। थाना अतरसुइया के हेड का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button