केतन अग्रवाल मर्डर केस में खौफनाक खुलासे, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री ने खोली पोल, सगाई के बाद भी 2000 बार हुई बात

पुणे: महाराष्ट्र के मशहूर रियल एस्टेट और वेयरहाउसिंग कारोबारी केतन अग्रवाल की पुणे के लोहागढ़ किले में हुई हत्या के मामले में हर दिन ऐसे खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी चेतन ने केतन को पहाड़ी से धक्का दे दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। ये हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या पहले से सोची-समझी लग रही थी, क्योंकि सिया और चौधरी ने कथित तौर पर हत्या के तरीकों के बारे में ऑनलाइन जानकारी खोजने के लिए अपने फोन का इस्तेमाल किया था।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा ?

कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज के डिटेल्ड एनालिसिस का हवाला देते हुए, पुणे (रूरल) के पुलिस सुपरिटेंडेंट संदीप सिंह गिल ने बुधवार को कहा कि पुणे के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी अक्सर ऑनलाइन सर्च करते थे कि किसी को कैसे मारना है। साथ ही, 1 जनवरी से 18 जून के बीच, केतन को लोहगढ़ किले से धक्का देकर मारने से पहले उन्होंने एक-दूसरे से दो हजार से ज़्यादा बार फोन पर बात की थी। कुछ कॉल 2 से 3 घंटे से ज़्यादा समय तक चलीं।

ऑनलाइन क्या क्या सर्च किया ?

वही पुलिस जांच में यह भी पता चला कि घटना वाले दिन, लोहागढ़ किले जाने से पहले, गोयल और चौधरी कथित तौर पर एक कैफे में मिले थे और अग्रवाल को खत्म करने के प्लान पर बात की थी।” पुणे रूरल पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह हत्या पहले से सोची-समझी साजिश लगती है, क्योंकि सिया और चौधरी ने कथित तौर पर केतन को मारने के तरीके खोजने के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।

लोनावला रूरल पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर और इस केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर दिनेश तायडे ने कहा कि केतन अग्रवाल की हत्या के बाद भी सिया और चेतन के बीच कॉल और मैसेज का सिलसिला जारी रहा।

जानें केतन अग्रवाल कौन था ?

केतन अग्रवाल (25) अपनी फैमिली फर्म ‘सक्सेस ग्रुप’ में डायरेक्टर था, जो महाराष्ट्र की सबसे बड़ी वेयरहाउसिंग कंपनियों में से एक है। इसी साल फरवरी में उसके मामा ने रिश्ता तय किया और उसकी सगाई सिया गोयल (20) से हो गई। दोनों की शादी इसी नवंबर में होने वाली थी और इसके लिए उदयपुर का होटल भी बुक हो चुका था। गोयल भी पुणे के एक अमीर बिजनेसमैन परिवार से है। लेकिन अग्रवाल परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह चौधरी से प्यार करती थी। (22).

आखिर सिया ने केतन से क्यों मंगनी की?

पुलिस को शक है कि सिया इस अरेंज मैरिज के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन वह अपने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं बता पा रही थी। एक ऑफिसर ने कहा, “समाज के प्रेशर और परिवार की इज्ज़त को देखते हुए, उनके पास चेतन के साथ भागने के अलावा कोई चारा नहीं था।” सिया और चेतन दोनों पर इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 103 और 61(2) के तहत मर्डर और साज़िश के लिए केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button