
Eathquake : पूरी दुनिया में भूकंप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ सालों में हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी अब लोगों के मन में भूकंप का खौफ भी चल रहा है। गुरुवार को वेनेजुएला में आए भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।
इसके ठीक बाद शुक्रवार को फिलीपींस में भी तेज़ भूकंप के झटके आए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को फिलीपींस में भूकंप के कारण धरती हिल गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई है।
6.5 तीव्रता का तेज़ भूकंप आया
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का तेज़ भूकंप आया। भूकंप शाम 5:45 बजे आया और इसका केंद्र सेलेब्स सागर में 55 km की गहराई पर था। इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
महीने की शुरुआत में आया था भूकंप, इतने लोगों की मौत
इससे पहले, दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। यह विनाशकारी भूकंप जून की शुरुआत में आया था। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। 200 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। इस भूकंप की वजह से पूरे तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। तब लोगों की बुनियादी सुविधाओं पर असर पड़ा था।









