अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले में बड़ा खुलासा: सामने आया ‘काशी कनेक्शन’, निजी सिक्योरिटी सर्विस के 6 कर्मचारी गिरफ्तार

अयोध्या: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और राम धन के गबन के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस पूरे घोटाले के तार अब धर्मनगरी काशी (वाराणसी) से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक निजी सिक्योरिटी सर्विस के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर मंदिर के चढ़ावे की रकम में हेरफेर और गबन करने का गंभीर आरोप है।

हाउसकीपिंग के नाम पर भेजे गए थे 22 कर्मचारी
मिली जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी सर्विसेज’ ने अयोध्या में हाउसकीपिंग और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कुल 22 कर्मचारियों को रिक्रूट करके भेजा था। हैरान करने वाली बात यह है कि एजेंसी ने इन सभी कर्मचारियों को बगैर किसी कड़े सत्यापन (Verification) और बैकग्राउंड चेक के ही सीधे अयोध्या भेज दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

SBI के चीफ मैनेजर की सिफारिश पर हुआ था खेल!
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब जांच में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि अयोध्या एसबीआई (SBI) ब्रांच के चीफ मैनेजर ने खुद इन कर्मचारियों को रखने की सिफारिश की थी। एसबीआई चीफ मैनेजर ने लिखित रूप में बकायदा 22 नामों की सूची सैनिक सिक्योरिटी एजेंसी को भेजी थी, जिसके बाद इन सभी को बिना किसी जांच-पड़ताल के ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया।

चढ़ावे का पैसा गिनने के दौरान करते थे गबन
गिरफ्तार किए गए ये सभी आरोपी आरोपी राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के चढ़ावे का पैसा गिनने के काम में लगाए गए थे। नोटों की गिनती के दौरान ही ये बड़ी चालाकी से राम धन का गबन कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद जब मामले की जांच शुरू हुई, तो इन 6 कर्मचारियों की करतूत बेनकाब हो गई।

“वो क्या कर रहे थे, मुझे नहीं पता” – एजेंसी मालिक का पल्ला झाड़ू बयान
इस मामले पर जब सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज के मालिक से सवाल पूछे गए, तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। एजेंसी के मालिक का कहना है, “वो वहां क्या कर रहे थे, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।” हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस केस की गहराई से जांच कर रही है और एसआईटी ने हाल ही में एजेंसी के सुपरवाइजर से भी कड़ी पूछताछ की है।

जांच के घेरे में कई बड़े नाम: राम मंदिर के धन से जुड़े इस संवेदनशील मामले में एसआईटी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गबन के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था? साथ ही, एसबीआई के चीफ मैनेजर द्वारा लिखित नाम भेजे जाने के एंगल पर भी बारीकी से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button