राम धन गबन में बार एसोसिएशन ने चंपत राय समेत तीन बड़े पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, मचा हड़कंप

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राम जन्मभूमि थाने पहुंचकर एक आधिकारिक शिकायत पत्र (तहरीर) सौंपा है। इस शिकायत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

थाने जाने से पहले हुई बैठक

इस कदम को उठाने से पहले फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने हॉल में एक अहम बैठक की, जिसमें दान राशि में हेरफेर और कथित चोरी के आरोपों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल सीधे राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन पहुँचा। बार एसोसिएशन के इस कड़े रुख ने मंदिर प्रबंधन और ट्रस्ट के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button