लखनऊ में कर्मचारियों की कैंटीन में लगी भीषण आग, अंदर रखा सारा सामान जलकर राख, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

लखनऊ में लगातार आग लगने की घटना लगातार सामने आ रही है ।अब शुक्रवार शाम को खुर्रम नगर पेट्रोल पंप इलाके में चल रहे पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें करीब 10 फीट की ऊंचाई तक उठती दिखीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने से पहले रेस्टोरेंट में AC के कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे फूड हब को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते रेस्टोरेंट के अंदर का सामान जलकर खाक हो गया और भारी नुकसान हुआ।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीमों को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के इलाके में फैलने से रोका।

सामान पूरी तरह से डैमेज हो गया

बता दे कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात रही। हालांकि, रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, इक्विपमेंट और दूसरा सामान पूरी तरह से डैमेज हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआत में AC के कंप्रेसर में धमाका ही इसका कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह रेस्टोरेंट पेट्रोल पंप एरिया में गैर-कानूनी तरीके से चल रहा था, जिसके बारे में संबंधित डिपार्टमेंट ने भी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button