VIP प्रमुख मुकेश सहनी और यूपी पुलिस अधिकारी के बीच तीखी बहस, बोले – ‘मैं चूड़ियां पहनकर नहीं बैठा हूं’

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में पुलिस ऑफिसर के बीच तीखी बहस हुई है।

दरअसल, दोनों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सहनी एक पुलिस ऑफिसर से तीखी बहस करते हुए दिख रहे हैं और सुने जा रहे हैं, जिसमें वे अपने प्रस्तावित उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यह बातचीत उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में उनके प्रस्तावित रात के दौरे को लेकर है। पुलिस ऑफिसर ने इवेंट के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव परमिशन की जरूरत बताई, जिस पर मुकेश सहनी ने कड़ा एतराज जताया।

‘किसी भी राज्य में जाने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं’

वही वायरल वीडियो में बातचीत की शुरुआत में मुकेश सहनी कहते हैं, नमस्कार, कल मेरा महाराजगंज में रात्रि प्रभास है। मैं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नेताओं और लोगों से मिल रहा हूं। कोई बड़ा पब्लिक इवेंट नहीं है। इस पर पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि ऐसे इवेंट के लिए परमिशन की ज़रूरत होती है। जवाब में साहनी कहते हैं, किसी ज़िले या किसी राज्य में जाने के लिए परमिशन की ज़रूरत नहीं थी। जब कोई पब्लिक इवेंट होता है, तो परमिशन ली जाएगी। यहां कोई प्रोग्राम नहीं है।

वही बातचीत के दौरान साहनी की आवाज़ और तीखी हो जाती है। वह कहते हैं, मुझे यूपी आने से रोकिएगा, लोगों से मिलने नहीं दीजिएगा । जन्मदिन या शादी के लिए हम आपसे परमिशन लेंगे क्या ? जब पुलिस अधिकारी ने उनकी भाषा पर आपत्ति जताई तो उन्होंने कहा, “भाषा में क्या गलत है?” आप सीनियर अधिकारी हैं और मैं भी सरकार में रह चुका हूं। संविधान मेरे हाथ में है। मुझे देश में कहीं भी जाने का अधिकार है।

कोर्ट जाने की धमकी भी दी गई

वीडियो में मुकेश साहनी आगे कहते हैं, “अगर मेरे प्रोग्राम में खलल डाला गया तो मैं कोई चूड़ियां पहनकर नहीं बैठा हूं।” आप किसी पॉलिटिकल पार्टी के लीडर नहीं हैं।

पुलिस ऑफिसर यह भी कहते हैं कि आपकी बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। अगर मेरे प्रोग्राम में कुछ हुआ तो मैं कल कोर्ट में मिलूंगा। पावर आती-जाती रहती है। बातचीत के आखिर में वह यह भी कहते सुनाई देते हैं कि डेढ़ बजे मेरा टाइम बर्बाद हो रहा है। आप पुलिस को गैंगस्टर बनाकर भेजोगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ

मुकेश सहनी और पुलिस ऑफिसर के बीच इस कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह भी पता नहीं चला है कि यह बातचीत मुकेश कर रहे थे या यूपी पुलिस ऑफिसर। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए मुकेश सहनी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉन्टैक्ट नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button