नोएडा प्राधिकरण सफाई व्यवस्था को करेगा मजबूत, 3000 नए सफाईकर्मियों की होगी नियुक्ति

ग्रेटर नोएडा : लगातार बढ़ती आबादी और फैलते शहर को देखते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सफाई व्यवस्था को मजबूत करने जा रही है। अथॉरिटी जल्द ही शहर में 3000 नए सफाई कर्मचारी तैनात करेगी। अभी अथॉरिटी के पास करीब 2100 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि शहर के विस्तार और आबादी के हिसाब से यह संख्या कम होती जा रही है। इस वजह से कई सेक्टरों और ग्रामीण इलाकों में रेगुलर सफाई नहीं हो पा रही थी और लोगों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे

बता दे कि सफाई के काम के लिए अथॉरिटी ने शहर को ईस्ट और वेस्ट, दो ज़ोन में बांटा है। दोनों ज़ोन के लिए अलग-अलग एजेंसियों के ज़रिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। वेस्ट ज़ोन का प्रोसेस फ़ाइनल स्टेज में है, जबकि ईस्ट ज़ोन का टेंडर कोर्ट में केस पेंडिंग होने की वजह से होल्ड पर है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मामला सुलझ जाएगा और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। कुछ समय पहले सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई थी।

3000 नए सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के CEO एनजी रवि कुमार ने कहा कि शहर के साथ-साथ गांवों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन हजार नए सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ कचरा संग्रहण, सड़क की सफाई और स्वच्छता अभियान अधिक प्रभावी होंगे। नए कर्मियों की तैनाती के बाद शहर को साफ-सुथरा रखने और शिकायतों को कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button