सीएम योगी ने किया ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ का शुभारंभ, एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बार फिर देश के सामने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ का विधिवत शुभारंभ किया। गोरखपुर में स्वयं पौधा लगाकर सीएम योगी ने इस महाअभियान की शुरुआत की, जिसके तहत सरकार ने एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

क्या बोले सीएम ?

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह केवल एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब सरकार के साथ जनता भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं रह जाता। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया है।

जनभागीदारी का दिखने लगा असर

सरकार की व्यापक तैयारियों और जनभागीदारी का असर अब जमीन पर साफ नजर आने लगा है। प्रदेश के हर जिले और हर गांव में आम लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी सरकार के इस प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button