गोरखपुर में युवती की पिटाई के वीडियो पर एसएसपी का एक्शन, थानेदार और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, दो पीआरवी सिपाही निलंबित

गोरखपुर : SSP डॉ. कौस्तुभ ने रविवार रात शाहपुर थानेदार राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी इंचार्ज दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया।

बता दे कि वीडियो में दिख रहे PRV के दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। SSP ने अपने PRO रहे इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया इंचार्ज बनाया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बाइक में मामूली टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था

गुरुवार शाम रेलवे अस्पताल के पास कार और बाइक में मामूली टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। तारामंडल इलाके में रहने वाली एक युवती अपने पिता के साथ कार से अस्पताल जा रही थी। स्कॉर्पियो में पहुंचे बाइक सवार युवकों के दोस्तों ने कार में तोड़फोड़ करने के बाद युवती को बाहर खींचकर पुलिसकर्मियों के सामने थप्पड़, लात-घूंसे मारे।

मदद की गुहार लगाती रही युवती

युवती घटना के दौरान मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन वह उसे पीटता रहा। शनिवार को पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। वीडियो मैच होने के बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने पूरे मामले की समीक्षा की और प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया

वही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गईं। इस मामले में पुलिस ने मोहनापुर के रहने वाले राज निषाद को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़छाड़, मारपीट और धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी अभी फरार

अब पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे युवकों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सात से आठ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button