
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को IPL 2027 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। बता दे कि 17 साल से टीम के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
वही स्टीफन फ्लेमिंग साल 2009 से टीम के कोच थे और उनके कार्यकाल में टीम ने पांच बार IPL का खिताब जीता। हालांकि, पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और वे आलोचकों के निशाने पर रहे हैं।
X पर फ्रेंचाइजी ने उनके इस्तीफे की घोषणा की
बता दे कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर फ्रेंचाइजी ने उनके इस्तीफे की घोषणा की और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को धन्यवाद भी दिया, “सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर IPL इतिहास की सबसे सफल और शानदार पार्टनरशिप का आनंद लिया है। आपने जो विरासत बनाई है, वह कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। बहुत सम्मान और आभार के साथ स्टीफन को धन्यवाद।”
धोनी के साथ मिलकर उन्होंने एक बहुत ही शानदार टीम बनाई
वही IPL शुरू होने से ही फ्लेमिंग 2008 में टीम से जुड़े थे। उनका पहला सीज़न एक खिलाड़ी के तौर पर खेला, लेकिन फिर 2009 से वे कोच के तौर पर सामने आए। MS धोनी के साथ मिलकर उन्होंने एक बहुत ही शानदार टीम बनाई जिसने कई बार इतिहास रचा और दूसरी टीमों के लिए प्रेरणा बनी।
फ्रैंचाइज़ी का यह फ़ैसला अमेरिकन मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद आया है। यह टीम IPL फ्रैंचाइज़ी सुपर किंग्स की भी टीम है। टेक्सास सुपर किंग्स छह टीमों की लीग में सबसे नीचे थी और फ्लेमिंग उसे कोचिंग दे रहे थे। 10 मैचों में इस टीम ने सिर्फ़ तीन मैच जीते। IPL में भी चेन्नई ने पिछले सीज़न में कुछ खास नहीं किया। पिछले तीन सीज़न से यह टीम प्लेऑफ़ में जाने के लिए बेचैन है।









