सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खुला, BCCI ने रखी ये बड़ी शर्त

नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई। हालांकि, वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया एक भी T20 मैच नहीं जीत पाई है। इस बीच, सूर्या की कप्तानी को लेकर काफी चर्चा हुई।

बता दे कि भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्या को ही टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सूर्या के लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खुला है। पूर्व भारतीय कप्तान T20 टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने उनके लिए एक शर्त रखी है।

सूर्या के लिए टीम इंडिया के दरवाज़े अभी भी खुले

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्या के लिए टीम इंडिया के दरवाज़े अभी भी खुले हैं। BCCI के एक सोर्स ने बताया कि सूर्या अभी इंडिया के प्लान में नहीं हैं। हालांकि, अगर वह रन बनाते रहे और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करते रहे, तो वह सिलेक्शन की रेस में बने रहेंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सूर्या को इंडिया की T20 टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने 52 T20 मैचों में इंडिया की कप्तानी की और 42 मैच जीते। इस दौरान उनकी कप्तानी में इंडिया को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। उनकी कप्तानी में इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता, जहां टीम इंडिया तीसरी बार इस फॉर्मेट में चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।

इंडिया को लगातार 6 हार मिलीं

वही सूर्या की कप्तानी में इंडिया जीत तो रहा था लेकिन बल्ले से फ्लॉप हो रहा था। IPL 2025 के बाद से उनका बल्ला नहीं चला। ऐसे में सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और टीम से भी निकाल दिया। अय्यर T20 टीम के नए कैप्टन बने लेकिन उनकी लीडरशिप में इंडिया ने 7 T20 मैच खेले और 6 मैच हारे। एक मैच बारिश की वजह से कैंसिल हो गया था।

Related Articles

Back to top button