
कन्नौज जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सौरिख क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में स्कूल के भीतर एक शिक्षक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में रोमांस करते हुए कैद हुए हैं।
कन्नौज : क्लास में शिक्षक- शिक्षिका का रोमांस
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 14, 2026
➡️पत्नी को जानकारी होने पर लगाया हिडन कैमरा
➡️पत्नी ने क्लास में लगाया हिडन कैमरा
➡️कैमरे में रोमांस करते कैद हुए शिक्षक-शिक्षिका
➡️शिक्षक की पत्नी ने वायरल का वीडियो
➡️प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा वीडियो
➡️4 साल से पति-पत्नी… pic.twitter.com/gLeL9Q33ak
पत्नी को था शक, बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक की पत्नी को काफी समय से उनके पति के अवैध संबंधों का शक था। पिछले 4 सालों से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में भी लंबित है। अपने पति की गतिविधियों को साबित करने के लिए पत्नी ने एक साहसी कदम उठाया। उसने स्कूल के उसी क्लासरूम में एक हिडन कैमरा (Hidden Camera) लगा दिया, जहाँ उसके पति ड्यूटी के दौरान अक्सर समय बिताते थे।
कैमरे में कैद हुई हकीकत
कैमरा लगाने के कुछ समय बाद जब पत्नी ने रिकॉर्डिंग चेक की, तो उसमें शिक्षक और शिक्षिका की ऐसी करतूत सामने आई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में दोनों शिक्षक-शिक्षिका स्कूल परिसर के भीतर रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। सबूत मिलते ही पत्नी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद से शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।
शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
यह वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिक विद्यालय की साख पर सवाल उठने लगे हैं। मामला सौरिख क्षेत्र के विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है और शिक्षक-शिक्षिका के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की है।









