प्राइवेट पार्ट छूना और गला दबाना…सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोपों में बुरा फंसे IPS उदय कृष्ण रेड्डी

सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने ...

हैदराबाद: सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर अटापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है।

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि 23 जून से 10 जुलाई के बीच उदय कृष्ण रेड्डी ने उन्हें अश्लील WhatsApp messages भेजे, अन्य ट्रेनी अधिकारियों के सामने अपमानित किया और ब्लैकमेल किया। शिकायत के अनुसार 9 जुलाई को उन्हें जबरन कमरे में ले जाकर बाल पकड़ने, गला दबाने की कोशिश और चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही निजी वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर पीड़िता के पति को भेजने का भी आरोप है।

Uday Krishna Reddy, जो 2024 Civil Services Examination में AIR 350 लाकर चर्चा में आए थे, फिलहाल जांच के दायरे में हैं। आरोपों के बाद खबरों के अनुसार उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एर्रागड्डा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अकादमी से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

इस बीच उदय कृष्ण रेड्डी ने कथित तौर पर WhatsApp status के जरिए खुद को निर्दोष बताया है।

Related Articles

Back to top button