समय बर्बाद न करे…हमें कोई दिलचस्पी नही, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का CJI का बड़ा बयान

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। एक वकील ने छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को...

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। एक वकील ने छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर अदालत से हस्तक्षेप की मांग की। हालांकि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि छात्र NEET परीक्षा व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए अदालत से हस्तक्षेप की अपील की।

मामले की सुनवाई करते हुए CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत का समय इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। पीठ ने वकील से कहा, “आप अपना और हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं।”

सुनवाई के दौरान वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो दिखाने की अनुमति मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो देखने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, “हमें वीडियो देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

बता दें कि NEET परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़ा मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले में अदालत केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जवाब मांग चुकी है। ऐसे में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अलग से हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button