‘UAPA और NSA के तहत गिरफ्तारी के लिए तैयार’, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका बोले- पीछे नहीं हटेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली प्रोटेस्ट की अगुवाई कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच बड़ा बयान दिया है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शन से पहले ही संगठन UAPA और NSA जैसी धाराओं के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि CJP के कार्यकर्ता किसी भी FIR से डरने वाले नहीं हैं।

आशुतोष रांका ने छात्र आंदोलन को भारत की आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन बताया। सोनम वांगचुक की गैरमौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जारी है और 20 जुलाई को हुआ प्रदर्शन सिर्फ ट्रेलर था। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो लाखों लोग दिल्ली आएंगे और इस बार पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देश के युवा अपनी आवाज नहीं दबने देंगे। आशुतोष रांका ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं और बच्चों के लिए है।

प्रदर्शन में हिंसा और पुलिस से झड़प के आरोपों पर CJP प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई का मार्च भी शांतिपूर्ण था और विवाद सिर्फ उस जगह हुआ जहां पुलिस ने छात्रों पर कार्रवाई की। उन्होंने दावा किया कि युवा पिछले 31 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

FIR और गिरफ्तारी को लेकर आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व करने वाले लोग UAPA और NSA के तहत गिरफ्तार होने के लिए भी तैयार हैं और आंदोलन के लिए जेल जाना छोटी कीमत है।

आशुतोष रांका ने कहा कि यह प्रदर्शन देशहित में है और सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी पार्टी हो, अगर मांग सही है तो सभी का स्वागत है।

Related Articles

Back to top button