
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में NEET लीक मामले के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है। जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट पहले तो शांतिपूर्ण था लेकिन 20 जुलाई को हिंसक हो गया। इसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अब इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है।
शांति बनाए रखने की अपील की है
वही युवराज का मानना है कि इस मामले को बातचीत से सुलझाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की। इससे पहले जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी हिंसक प्रोटेस्ट के बारे में पोस्ट किया था। उन्होंने स्टूडेंट्स पर छोड़े गए आंसू गैस के गोलों की आलोचना की थी। अब युवराज ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है कि है।
स्टाग्राम पर इस प्रदर्शन के बारे में एक स्टोरी शेयर की
युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रदर्शन के बारे में एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, “हर बच्चे, स्टूडेंट, महिला और पुरुष को शांति से सीखने, सुरक्षा में आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने का मौका मिलना चाहिए। आपकी भलाई ही एक बेहतर भारत की नींव है। आइए हम सब मिलकर देखभाल, मौके और उम्मीद वाला समाज बनाएं। बातचीत से हम भारत के भविष्य के लिए एक दोस्ताना हल ढूंढ सकते हैं।”
बता दे कि 20 जुलाई को CJP ने दिल्ली में ‘संसद चलो’ मार्च निकाला। इसी बीच, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। विपक्षी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
संसद में हुआ हंगामा
वही NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध जारी है। विपक्ष बहस के लिए खास नियमों की मांग कर रहा है, जबकि सरकार बहस के लिए तैयार है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने कई बार सदन को स्थगित किया है। 21 जुलाई को विपक्षी नेताओं ने PM के आवास की ओर मार्च किया, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।









