BCCI का बड़ा फैसला, श्रीलंका दौरे पर इन दो खिलाड़ियों को पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका

श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने घोषणा कर दी है। टीम में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

बीसीसीआई ने जानकारी दी कि इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर अभी अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं और वह पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली

बता दे कि सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।वहीं, गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। गुरनूर ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।

बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर नजर

टीम में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों का अंतिम रूप से खेलना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है।

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में आयोजित होगा।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

Related Articles

Back to top button