
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चले छात्र आंदोलन ने जेन-जी की पूरी भाषा ही पूरे देश में मशहूर कर दी। पहले ये शब्द सिर्फ सोशल मीडिया और दोस्तों के बीच की गपशप तक सीमित थे, लेकिन अब ये संसद से लेकर सड़क तक गूंज रहे हैं। अगर आप अब भी इन शब्दों को सुनकर अटक जाते हैं तो चलिए आज आपको इनका मतलब बताते हैं।
क्लॉक्ड इट
अगर कोई कहता है ‘क्लॉक्ड इट’, तो इसका सीधा मतलब है कि बात समझ में आ गई या किसी चीज पर पूरी सहमति बन गई। जैसे आप कहना चाहें कि ‘हां, बिल्कुल ठीक पकड़ा’, तो जेन-जी इसे ‘क्लॉक्ड इट’ बोलकर खत्म कर देगी।
डेलुलु
अंग्रेजी के ‘डिल्यूजनल’ से निकला यह शब्द उस इंसान के लिए है जो हकीकत से दूर अपनी ही बनाई दुनिया में खुश रहता है। हिंदी वाले इसे ‘हवाई किले बनाना’ या ‘खयाली पुलाव पकाना’ कहते हैं।
फोमो
यह ‘फियर ऑफ मिसिंग आउट’ का छोटा रूप है। जब लगता है कि बाकी सब लोग जिंदगी में कुछ न कुछ मजेदार कर रहे हैं और हम पीछे छूट रहे हैं—बस यही डर फोमो कहलाता है। सोशल मीडिया ने इसे और बढ़ा दिया है।
MIA (मिसिंग इन एक्शन)
जब कोई शख्स जरूरत के वक्त बिल्कुल गायब हो जाए या किसी प्लान से बिना बताए दूर रहे, तो उसके लिए MIA शब्द का इस्तेमाल होता है।
इट्स 6-7
पुरानी जेनरेशन ’50-50′ कहती थी, जेन-जी उसी बात को ‘इट्स 6-7’ कहकर करती है। मतलब एकदम बराबर-बराबर या बीच का रास्ता।
यू एट इट
जब कोई किसी काम में कमाल कर दिखाए तो उसकी तारीफ में जेन-जी कहती है—’यू एट इट’। मतलब, तुमने तो छा दिया।
डेलुलु इज सोलुलु
जब किसी परेशानी का कोई हल नहीं दिखता, तब जेन-जी मानती है कि डेलुलु यानी अपनी ही बनाई दुनिया में रहना ही असली ‘सोलुलु’ यानी सॉल्यूशन है।
सिक
अगर आप सोच रहे हैं कि ‘सिक’ का मतलब बीमार होता है, तो आप गलत हैं। जेन-जी की भाषा में ‘सिक’ का मतलब बेहद कूल या जबरदस्त होता है।









