इमरान खान की बड़े पर्दे पर वापसी, 10 साल बाद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से करेंगे कमबैक

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे इमरान खान ने आखिरकार अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। अभिनेता करीब एक दशक बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।

इमरान खान ने बताया कि उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है और इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

मैच्योर लव स्टोरी पर आधारित होगी फिल्म

इमरान खान के मुताबिक, ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कहानी उन रिश्तों और भावनाओं पर आधारित है, जो उम्र के साथ इंसानी जिंदगी में बदलते हैं।इस फिल्म में इमरान खान के साथ अभिनेता गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। यह इमरान की साल 2015 में आई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ के बाद पहली बड़ी फिल्म होगी।

10 साल बाद एक्टिंग में वापसी

इमरान खान ने एक इंटरव्यू में अपनी वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनकी मौजूदा जिंदगी के अनुभवों से जुड़ा हुआ है और उनके लिए खास है।उन्होंने कहा कि करीब 10 साल बाद यह उनकी पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म रिलीज की तैयारी में है।

‘जाने तू… या जाने ना’ से मिली थी पहचान

इमरान खान ने साल 2008 में जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से बतौर लीड अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की सफलता के बाद वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए

Related Articles

Back to top button