बिना टिकट देख सकेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट, SLC ने फैंस के लिए खोले स्टेडियम के दरवाजे; जाने कैसे मिलेगी एंट्री

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि दोनों मुकाबलों के लिए दर्शकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी फैंस मुफ्त में स्टेडियम पहुंचकर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देख सकेंगे।

बता दे कि यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। वही सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर दूसरा टेस्ट खेलेंगी।

SLC ने क्यों लिया फ्री एंट्री का फैसला?

श्रीलंका क्रिकेट ने अपने फैसले के जरिए ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक लाने की कोशिश की है। बोर्ड ने देश के क्रिकेट फैंस, युवा खिलाड़ियों और परिवारों से इस मौके का फायदा उठाने की अपील की है।

दरअसल, हाल के वर्षों में श्रीलंका में टेस्ट मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या कम रही है। कई मुकाबलों में स्टेडियम के स्टैंड खाली नजर आए हैं। ऐसे में फ्री एंट्री के फैसले से इस बार मैदान पर ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

WTC में भारत और श्रीलंका की स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा तालिका में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे पायदान पर मौजूद है। भारत के लिए श्रीलंका दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां मिलने वाले नतीजे WTC फाइनल की रेस पर सीधा असर डाल सकते हैं।

भारतीय टीम ने इससे पहले जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। अब श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करके टीम अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

जाने भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त 2026, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त 2026, SSC, कोलंबो

2017 में भारत ने किया था क्लीन स्वीप

वही भारत का पिछला श्रीलंका टेस्ट दौरा 2017 में हुआ था। तब भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया था। गॉल में भारत ने पहला टेस्ट 304 रन से जीता था। कोलंबो में एक पारी और 53 रन से जीत दर्ज की, जबकि पल्लेकेले टेस्ट में एक पारी और 171 रन से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button