डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को आवंटित हुआ बंगला, अब ये होगा नया पता, इनके बनेंगे पड़ोसी…

लखनऊ : प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रियों को बंगले अलॉट कर दिए गए है। प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भी बंगला अलॉट कर दिया गया है। ब्रजेश पाठक को जो बंगला अलॉट हुआ है उसमे पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहते थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को 3 विक्रमादित्य मार्ग पर बंगला आवंटित हुआ है।

पिछली योगी सरकार में ब्रजेश पाठक कानून मंत्री थे। योगी 2.0 सरकार में ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। ब्रजेश पाठक इस बार लखनऊ की कैंट विधानसभा से विधायक चुने गए थे और तभी से ये चर्चा चल रही थी की उनको योगी सरकार में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है, जिसके बाद उनको दिनेश शर्मा की जगह प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button