
डेस्क : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लव ट्रायंगल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां ने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई है। महिला की इस मांग के बाद मामला परिवार से होते हुए पुलिस थाने तक पहुंच गया।
प्रेमी का महिला के घर आना-जाना भी था
मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का प्रेम प्रसंग पिछले करीब 6 महीने से नितिन नाम के युवक के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी का महिला के घर आना-जाना भी था।
महिला ने पुलिस के सामने भी पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई
महिला का कहना है कि पहले परिवार के लोगों को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन बाद में ससुर, सास और ननद ने इसका विरोध शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने महिला की इस मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पति और प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस के सामने भी पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की इच्छा जताई।
बताया जा रहा है कि महिला का पति और प्रेमी दोनों उसके साथ रहने के लिए तैयार हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों से बातचीत कर आगे









