AMU में समलैंगिक सेक्स स्कैंडल का बड़ा खुलासा… डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर बनाते थे निजी वीडियो… जानें क्या हैं पूरा मामला?

AMU में डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश। BBA छात्र शहजिल गिरफ्तार, 10 कमरे सील, 26 पीड़ित।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में समलैंगिक सेक्स और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह डेटिंग ऐप्स के जरिए युवाओं से दोस्ती करता था और मुलाकात के बहाने बुलाकर उनके अश्लील व निजी वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस जांच में अब तक 26 युवकों के इस गिरोह का शिकार होने की बात सामने आई है।

बता दें, मामला तब उजागर हुआ जब AMU कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे को जाल में फंसाकर उससे 25 हजार रुपये वसूल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने BBA के छात्र शहजिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन अन्य साथियों—मन्नान, भोला और ऑगी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के फोन से पुलिस को 15 पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए AMU प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 10 कमरों को सील कर दिया है और आरोपी छात्र शहजिल को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस फरार चल रहे तीनों आरोपियों और गिरोह के अन्य शिकार बने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button