
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर रूस से बधाई संदेश मिला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार, 17 सितंबर को पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का भी जिक्र किया।
पुतिन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देशवासियों के बीच बहुत प्रतिष्ठित हैं और वैश्विक मंच पर उनका बड़ा प्रभाव है। उन्होंने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
पुतिन ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें और रूसी प्रतिनिधिमंडल को बेहतरीन स्वागत और आतिथ्य मिला, जिसके लिए वह आभार व्यक्त करना चाहते हैं।
भारत-रूस संबंधों पर क्या बोले पुतिन?
पुतिन ने नई दिल्ली में हुई बातचीत को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के परिणाम भी सामने आए हैं। पुतिन के मुताबिक, पीएम मोदी से बातचीत करना हमेशा सुखद रहा है और इस बातचीत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के राजनीतिक ज्ञान और दूरदर्शिता को साबित किया है।
उन्होंने कहा कि भारत और रूस अपने मित्र देशों के लिए अपना सहयोग जारी रखेंगे।
नई दिल्ली में हुई थी मोदी-पुतिन की मुलाकात
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान द्विपक्षीय बैठक हुई थी। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
दावा किया गया कि भारत और रूस के बीच हथियारों को लेकर भी डील हुई थी। दोनों नेताओं की इस द्विपक्षीय मुलाकात को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया।









