इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, पाकिस्तान में होंगे मध्यावधि चुनाव

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाग्य का फैसला रविवार को नेशनल असेंबली में होना था। क्योंकि संयुक्त विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। लेकिन स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। और 25 अप्रैल तक पाक नेशनल असेंबली को भी स्थगित कर दिया।

जिसके बाद पाकिस्तान की संसद में भारी हंगामा शुरू हो गया। पाक संसद में भारी हंगामा और जारी बवाल के चलते पाक संसद के स्पीकर कुर्सी छोड़कर भाग गये। वही इसके बाद इमरान खान का ने देश के नाम संबोधन दिया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश की है।

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई लेकिन हम विदेशी ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। हम नए चुनाव में जाएंगे। वही इसके बाद अब पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव होंगे।

Related Articles

Back to top button