
खेल डेस्क : एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट और जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 (T20I) मैच में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जापान पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खिलाड़ियों के जापान पहुंचने का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।
Touchdown Tokyo 🛬
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
All smiles as #TeamIndia has arrived for their historic one-off T20I against Japan and the #AsianGames 2026 campaign 🙌 pic.twitter.com/GfoJBVVknY
जापान एयरपोर्ट पर फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन जापानी भाषा में “कोनिचिवा” (हैलो) और “अरिगातो” (थैंक यू) कहते हुए दिखे, जो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
भारत और जापान के बीच 75 साल के कूटनीतिक (डिप्लोमैटिक) संबंधों का जश्न मनाने के लिए ‘सुजुकी कप’ नाम से एक ऐतिहासिक T20I मैच का आयोजन 22 सितंबर को टोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। इसके बाद, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अपना पहला मैच खेलने मैदान में उतरेगी।
जापान दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।









