लखीमपुर के स्कूल में खूनी वारदात: क्लास में महिला टीचर की हत्या, सिरफिरे युवक ने खुद को भी मारी गोली!

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के शहर क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बीचों-बीच स्थित प्रसिद्ध चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे युवक ने क्लास में बच्चों को पढ़ा रही महिला टीचर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला टीचर रोजाना की तरह स्कूल में क्लास ले रही थी। इसी दौरान अचानक पहुंचे एक युवक ने विवाद के बाद शिक्षिका को दौड़ा-दौड़कर तीन गोलियां मार दीं। गोलियों की आवाज से पूरा स्कूल परिसर थर्रा उठा और बच्चे व स्टाफ दहशत में आ गए। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सिरफिरे युवक ने मौके पर ही खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस की आला टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्राथमिक छानबीन और स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद और अनबन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button