प्रतापगढ़ : पट्टी कोतवाली की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जहां पट्टी कोतवाली परिसर में पुलिस कस्टडी के दौरान 24 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। कोतवाली के भीतर कस्टडी में युवक की मौत की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक अर्जुन कुमार के खिलाफ प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके सिलसिले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। हिरासत के दौरान अचानक कोतवाली परिसर के अंदर युवक के फांसी लगाने की खबर से हड़कंप मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक भूकर तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। कस्टडी में हुई इस संदिग्ध मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर भी यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button