
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर को नए जिलाधिकारी मिले हैं।
अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को हरदोई, एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी और दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है। वहीं प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा शासन स्तर और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। शैलेंद्र भाटिया को ACEO, UPEIDA, गजल भारद्वाज को ACEO, इन्वेस्ट यूपी और नितिन मदान को ACEO, YEIDA की जिम्मेदारी दी गई है। जसजीत कौर को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह को यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। इस फेरबदल में CDO, विशेष सचिव और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी नई तैनातियां की गई हैं।









