ग्रेटर नोएडा में सजेगा दुनिया का सबसे बड़ा मंच… कल से शुरू हो रहे UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में जानें क्या कुछ होगा खास?…

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में कल से UP इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू। अमित शाह व सीएम योगी करेंगे उद्घाटन। 6 देश बने पार्टनर।

उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में कल से ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ (UPITS) का भव्य आगाज होने जा रहा है। 29 सितंबर तक चलने वाले इस मेगा ट्रेड शो का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई अतिथि भी शिरकत करेंगे।

बता दें, इस बार के ट्रेड शो को वैश्विक रूप देने के लिए 6 प्रमुख देश पार्टनर के रूप में शामिल हो रहे हैं। इनमें जापान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और बेलारूस जैसे देश साझेदार की भूमिका निभाएंगे। इन 6 देशों की भागीदारी से उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को एक मजबूत ग्लोबल ट्रेड प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे राज्य के उत्पादों का निर्यात बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

वहीं, मुख्य ध्यान ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की अवधारणा पर है, जहां प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प की अनूठी झलक दिखाई देगी। इस मेगा इवेंट में बड़ी संख्या में विदेशी और घरेलू खरीदार हिस्सा ले रहे हैं, जिससे एमएसएमई और स्थानीय कारीगरों को अपने कारोबार का विस्तार करने का सीधा अवसर प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button