टीम इंडिया को बड़ा झटका… चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए हार्दिक पांड्या… रिहैब और वापसी पर आया बड़ा अपडेट…

हार्दिक पांड्या दाहिनी पिंडली में चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे और ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानें उनकी फिटनेस से जुड़ा हर अपडेट।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर एक बार फिर पानी फिर गया है। दाहिनी पिंडली में लगी नई चोट के कारण वे कम से कम तीन सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। इस वजह से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज और 6 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बता दें, BCCI के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला उनकी हालिया स्कैन रिपोर्ट का आकलन करेंगे, जिसके बाद उनके रिहैबिलिटेशन का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। फिलहाल डॉक्टरों ने पांड्या को दो हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने की सख्त सलाह दी है। 22 अक्टूबर से शुरू हो रही न्यूजीलैंड T20I और वनडे सीरीज तक उनके फिट होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

32 वर्षीय ऑलराउंडर पिछले चार महीनों में लगातार चोटों की समस्या से जूझ रहे हैं। आईपीएल के बाद से ही वे बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान अफगानिस्तान, इंग्लैंड और अब ऑस्ट्रेलिया A सीरीज के समय उन्हें बार-बार चोट का सामना करना पड़ा है। अब वापसी करने के लिए हार्दिक को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज या फिर घरेलू टूर्नामेंट जैसे विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी मैच-फिटनेस साबित करनी होगी।

Related Articles

Back to top button