
उत्तर-प्रदेश की सियासत में इस कदर उठापटक लगी हुई है जैसे मानों कि जादूगर का खेल चल रहा हो। हाल ही मैं कल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तारीफ को लेकर तरह- तरह की बातें बनाई जा रही थी। जिस पर पूर्व सांसद ने सपा प्रमुख से रिश्तों को लेकर बयान देते हुए कहा उनसे हमारे पुराने संबंध है।
अखिलेश यादव से पुराने संबंधों का किया जिक्र
बता दें, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- “अखिलेश यादव से हमारे पुराने संबंध हैं। न अखिलेश हमारी बुराई करते हैं, न हम उनकी।” उनके इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
राजनीतिक दलों से संपर्क पर भी बोले बृजभूषण
वहीं, राजनीतिक दलों से संपर्क को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “राजनीति में ऐसे दावे और चर्चाएं चलती रहती हैं।” उन्होंने राजनीतिक संपर्कों को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी।
पूर्व में भी अखिलेश यादव कई मौकों पर बृजभूषण शरण सिंह के प्रति नरम रुख दिखाते रहे हैं, ऐसे में बृजभूषण का यह बयान दोनों नेताओं के बीच बने पुराने राजनीतिक व व्यक्तिगत समीकरणों की ओर इशारा करता है।









