प्रयागराज में सीएम योगी का कड़ा प्रहार,कहा- “माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं,अब यूपी में पारदर्शी तरीके से हो रही भर्तियां”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज हमेशा से देश को बहुत कुछ दिया है और यह शहर शिक्षा व न्याय की पावन धरती है। उन्होंने माफियाराज पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कभी प्रयागराज के लिए माफिया एक बड़ी चुनौती बन गए थे, लेकिन अब अतीक और अशरफ जैसे माफिया पूरी तरह मिट्टी में मिल चुके हैं।

प्रयागराज ने देश को बहुत कुछ दिया: सीएम योगी

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज ने देश को बहुत कुछ दिया है। यह शिक्षा और न्याय की धरती है। उन्होंने कहा कि एक समय प्रयागराज के लिए माफिया चुनौती बन गया था, लेकिन अब प्रयागराज का माफिया मिट्टी में मिल चुका है।

चाचा-भतीजे की जोड़ी पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि पहले चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करती थी। सपा सरकार में युवाओं का जबरन हक छीना गया। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी सरकार ने लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी है और उत्तर प्रदेश में पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं।

माफिया अतीक और अशरफ का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले माफिया अतीक जमीनों पर कब्जा करता था। अतीक और अशरफ जमीनों पर कब्जा करते थे, लेकिन अब वे मिट्टी में मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं था।

बिना भेदभाव मिल रहा योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था का भी जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button