भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा बोले- बीजेपी गरीबों को सशक्त करने वाली पार्टी है…

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, आज का दिन हम सबके लिए सौभाग्य का दिन है। BJP अध्यक्ष बोले, आज देश के 18 राज्यों में NDA की सरकार है। आज हमारे विधायकों की संख्या 1379 है।

जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि बधाई देते हुए कहा, आज राज्यसभा में BJP सदस्यों की संख्या 100 के पार है। सेवा ही संगठन और सेवा ही हमारा धर्म है। बीजेपी गरीबों की पार्टी है।

नड्डा बीजेपी गरीबों को सशक्त करने वाली पार्टी है। देश के 12 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। देश के 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है।

Related Articles

Back to top button