अयोध्या में 7 नवंबर को होगा भव्य दीपोत्सव, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; 22 झांकियां बनेंगी आकर्षण

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दिव्य और भव्य दीपोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। 7 नवंबर को आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दीपोत्सव में आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 2100 ड्रोन के जरिए आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही अलग-अलग कलाकृतियों और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी।

2100 ड्रोन से आसमान में साकार होगी रामायण

दीपोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 2100 ड्रोन से होने वाली विशेष प्रस्तुति होगी। इसके जरिए आकाश में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से रामकथा के दृश्यों को जीवंत रूप देने की तैयारी है।

22 झांकियों में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत

दीपोत्सव के दौरान 22 भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी। इन झांकियों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। विभिन्न प्रसंगों और कलाकृतियों का प्रदर्शन भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

राम की पैड़ी पर होगा ग्रीन फायर क्रैकर्स का आयोजन

इस बार राम की पैड़ी पर भव्य ग्रीन फायर क्रैकर्स का आयोजन किया जाएगा। वहीं, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू आरती स्थल पर भी दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

तैयारियों में जुटा प्रशासन

7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामनगरी में होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम पेश करेगा।

Related Articles

Back to top button