अखिलेश यादव 30 साल तक CM नहीं बन सकते, राहुल गांधी भी PM नहीं बनेंगे जनसभा में बोले केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगले 30 साल तक मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। वहीं, राहुल गांधी भी अगले 30 साल तक प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए बीजेपी की दोबारा सत्ता में वापसी का भरोसा जताया।

Related Articles

Back to top button