8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम कैमरा के साथ आएगा Oppo Find X10 Ultra?… जानिए इसके शानदार फीचर्स…

Oppo Find X10 Ultra के फीचर्स लीक हुए हैं। फोन में 8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम और Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 Ultra को लेकर चर्चा में है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़े कई बड़े लीक्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 8000mAh क्लास की बड़ी बैटरी, 10x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप कैमरा और MediaTek का नेक्स्ट जनरेशन Dimensity प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स और लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Oppo Find X10 Ultra का इंटरनल कोडनेम ‘Xingyun’ है, जिसका अर्थ Nebula होता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को MediaTek के 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ टेस्ट कर रही है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Find X10 Ultra इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला Ultra-क्लास स्मार्टफोन बन सकता है। खास बात यह है कि Oppo के पिछले Ultra मॉडल्स में आमतौर पर Qualcomm के Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर दिए गए हैं।

6.89 इंच का 2K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट

लीक के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का BOE डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 2K रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले में बेहद पतले और चारों तरफ समान बेजल्स के साथ राउंडेड कॉर्नर्स मिलने की उम्मीद है।

10x ऑप्टिकल जूम और 200MP कैमरा सिस्टम

कैमरा इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें नेटिव 10x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 200 मेगापिक्सल का हाई डायनामिक रेंज मल्टी-कैमरा इमेजिंग सिस्टम मिलने की संभावना है।

टिप्स्टर Smart Pikachu ने दावा किया है कि इस फोन में सभी फोकल लेंथ पर बेहतर इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल सकता है। इससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है।

8000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है दस्तक

बैटरी के मामले में भी Oppo का यह फ्लैगशिप फोन बड़ा अपग्रेड पेश कर सकता है। लीक के मुताबिक, Find X10 Ultra में 8000mAh क्लास की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, फोन की चार्जिंग स्पीड और बैटरी से जुड़े अन्य फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

2027 में हो सकता है लॉन्च, भारत में उपलब्धता पर सस्पेंस

Oppo ने Find X10 Ultra की लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, Find X10 और Find X10 Pro Max के लॉन्च के बाद इस Ultra मॉडल के 2027 में बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, भारतीय ग्राहकों के लिए एक निराशाजनक खबर भी सामने आई है। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Oppo Find X10 Ultra भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हो सकता है। फिलहाल भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ध्यान देने वाली बात है कि स्मार्टफोन के ये सभी फीचर्स फिलहाल लीक और टिप्स्टर्स के दावों पर आधारित हैं। कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसकी वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि होगी।

Related Articles

Back to top button