दिल्ली में प्रदूषण का कहर ! चांदनी चौक और पूसा में AQI 395, जहरीली हवा से लोग परेशान

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बना हुआ है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 से 395 के बीच दर्ज किया गया है। सुबह और शाम के समय धुंध की चादर छाए रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदूषण के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदनी चौक और पूसा में AQI 395 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद खराब हवा की स्थिति को दर्शाता है। वहीं, NSUT जाफरपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 382 दर्ज किया गया। राष्ट्रमंडल खेल परिसर में AQI 380 रिकॉर्ड हुआ, जबकि तालकटोरा गार्डन में यह आंकड़ा 372 तक पहुंच गया।

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सड़कों और खुले इलाकों में धुंध दिखाई दे रही है। इसके चलते खासकर सुबह के समय घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।

दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार खराब वायु गुणवत्ता राजधानी के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button