
T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सूर्यकुमार अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए खास अनुभव बताया और अमित शाह के विजन की सराहना की।
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपने परिवार के साथ मिलकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह उन खास मुलाकातों में से एक थी, जो उन सीमाओं को आगे बढ़ाती है, जिनके बारे में कभी पता ही नहीं था। सूर्यकुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल और आध्यात्मिकता समेत विभिन्न विषयों पर अमित शाह की समझ और विजन से प्रेरित होने की बात कही।
वहीं, क्रिकेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे। इस टूर्नामेंट में शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, शिवम दुबे और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।
मुंबई टीम में इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंपी गई है। रणजी ट्रॉफी के लिए सिद्धेश लाड को कप्तान बनाया गया है, जबकि टी20 प्रारूप में सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करेंगे।
सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म साबित करना चाहेंगे। मुंबई की टीम में उनके अलावा कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अथर्व अंकोलेकर, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, मैक्सवेल स्वामीनाथन, सुवेद पारकर, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मोहित अवस्थी, साईराज पाटिल, सिल्वेस्टर डिसूजा, शिवम दुबे और हार्दिक तमोर।









