योगी कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर… राज्य सहकारी महाविद्यालय की स्थापना और निवेश को मिला बढ़ावा…

यूपी कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। IIT कानपुर के नोएडा परिसर में 281 करोड़ से भवन बनेगा। आगरा स्टेडियम और राज्य सहकारी महाविद्यालय को भी मंजूरी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कुल 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई है। इन फैसलों से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा।

बता दें, कैबिनेट के सबसे बड़े फैसलों में IIT कानपुर के नोएडा परिसर में भवन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इस आधुनिक भवन के निर्माण पर कुल 281 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे आगामी दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिए प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

इसके अलावा खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है कि आगरा में अत्याधुनिक स्टेडियम के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इसके लिए 2.4 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। वहीं, कृषि और सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए रहमानखेड़ा उपोष्ण संस्थान की 4.51 हेक्टेयर भूमि राज्य सहकारी महाविद्यालय की स्थापना के लिए हस्तांतरित करने का बड़ा निर्णय भी लियूपी कैबिनेट की बैठक में 30 बड़े प्रस्तावों को मंजूरीया गया है। सरकार के इन दूरदर्शी फैसलों से उत्तर प्रदेश में निवेश, खेल और उच्च शिक्षा के मोर्चे पर अभूतपूर्व तेजी आएगी।

Related Articles

Back to top button