
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर अब सबसे चर्चित लोगों में से एक हैं। उनके 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले की फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। बहुत सारी अभिनेत्रियाँ इसमें शामिल हुई हैं और एक नाम जो मुख्य आकर्षण रहा है, वह है जैकलीन फर्नांडीज का।
प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे मामले के सिलसिले में पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान जैकलीन फर्नांडीज ने बताया की सुकेश ने उनसे कहा था कि वह जयललिता के राजनीतिक परिवार से हैं और वह सन टीवी का मालिक है। उन्होंने आगे इडी को बताया कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें दो डायमेंड इयररिंग नौ-नौ लाख की तीन बिल्लियां और अरबी घोड़ा और मिनी कूपर कार समेत कई उपहार दिये थे।
बता दे कि इससे पहले इडी ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ रंगदारी मामले में जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. सूत्रों ने विशेष रूप से बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में जैकलीन फर्नांडीज के नाम से 7.12 करोड़ रुपये की सावधि जमा शामिल है.सूत्रों ने बताया कि जैकलीन फर्नांडीज जबरन वसूली की आय की लाभार्थी हैं और धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कुर्की की गई है।








