
IPL टीम गुजरात टाइटन्स के प्लेयर शुभमन गिल ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क से ट्वीट कर एक अपील की वह फूड डिलीवरी ऐप स्विगी को खरीद ले। शुभमन गिल ने ट्वीट कर लिखा, एलोन मस्क, कृपया स्विगी खरीदें ताकि वे समय पर डिलीवरी कर सकें।
बता दे कि कुछ दिन पहले एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया है. और इसी महीने मस्क ने ट्विटर का 9 फीसदी शेयर खरीदा था. जिसके बाद अब ट्विटर के बोर्ड ने एक साथ मिल कर एलॉन मस्क के ऑफर को ऐक्सेप्ट किया और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी। वहीं ट्विटर को खरीदने के ऐलान के बाद लोग मस्क को अपने ट्वीट में टैग कर रहे हैं और उनसे विभिन्न ब्रांड खरीदने और उनके मुद्दों को ठीक करने के लिए कह रहे हैं।
इसी कड़ी में शुभमन गिल ने भी एलोन मस्क को अपने ट्वीट में टैग कर स्विगी को खरीदने के लिए कहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस शुभमन गिल को ट्रोल कर रहें है। लेकिन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाय शुभमन गिल। “ट्विटर हो या न हो, हम केवल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपके ऑर्डर के साथ सब कुछ ठीक है अपने ऑर्डर की सभी जानकारी के साथ हमसे डीएम करें, हम तेजी से काम करेंगे.”









