
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों भीषण गर्मी लगातार जारी था है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था । कई जिलों में पारा 47 डिग्री सेंटीग्रेड पार कर गया था तो वहीं राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया । जोकि सामान्य से कई ज्यादा है ।
अप्रैल माह में लगभग 23 साल पहले पड़ी गर्मी के रिकॉर्ड को पार कर गया। मई के पहले दिन से ही वायुमंडल में परिवर्तन होने के कारण तापमान में कमी देखने को मिली। लोगों को लू और भीषण गर्मी से निजात मिली आने वाले दिनों मैं कैसा रहेगा मौसम का हाल इस पर मौसम वैज्ञानिक डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हुआ है
जिसकी वजह से मई के शुरुआती सप्ताह में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी।









