ललितपुर रेप केस मामले को लेकर शिवपाल यादव ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर खड़े किए सवाल..

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ललितपुर की नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना पुलिस व्यवस्था की निष्ठुरता व नृशंसता की बानगी भर है।न जाने कितनी निरीह बेटियां ऐसी होंगी जिनके अपमान की करुण कथा नौकरशाही व पुलिस व्यवस्था की परिधि से बाहर ही न आ पाती होंगी। निःसंदेह उत्तर प्रदेश बेटियो के लिए इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था! प्रदेश सरकार को थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने व थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा?”

Koo App
ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना पुलिस व्यवस्था की निष्ठुरता व नृशंसता की बानगी भर है।न जाने कितनी निरीह बेटियां ऐसी होंगी जिनके अपमान की करुण कथा नौकरशाही व पुलिस व्यवस्था की परिधि से बाहर ही न आ पाती होंगी। निःसंदेह उत्तर प्रदेश बेटियो के लिए इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था! प्रदेश सरकार को थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने व थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा?
Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) 4 May 2022

 बता दे कि  ललितपुर से नाबालिग लड़की से पहले गैंगरेप और फिर थाने में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ललितपुर के पाली थाने के इंस्पेक्टर पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद से थाना अध्यक्ष फरार है। उसको सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर समेत 6 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है, नाबालिग लड़की का अपहरण कर भोपाल में 4 लड़कों ने रेप किया था, 4 दिन बाद लड़की को ललितपुर छोड़कर लापता हो गए। 27 अप्रैल को लड़की के थाने में बयान हुए थे, आरोप है कि रात को SHO ने पीड़ित लड़की से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है, लड़की की मौसी ही SHO के कमरे में छोड़कर आई थी। वहीं मामले में एसपी ने कार्रवाई कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

वहीं मामले में अपहरणकर्ताओं, SHO और लड़की की मौसी पर केस दर्ज किया गया है। SP ने थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल फरार थाना अध्यक्ष सहित अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button