
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक गलत कारण से सुर्खियां बटोरीं। दरहसल अभिनेत्री कंगना रनौत को उनकी बहुचर्चित फिल्म धाकड़ के लिए बधाई देने वाले पोस्ट को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद डिलीट कर दिया
बता दे कि अमिताभ बच्चन ने एक छोटे संदेश के साथ धाकड़ फिल्म का गाना साझा किया था। हालाँकि, जिस पोस्ट को पहले ही 30K से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका था, उसे बिग बी के सोशल मीडिया प्रोफाइल से हटा दिया था। जिसपर कंगना ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि शायद यह इंड्रस्टी का दबाव है जो उन्हें उनकी फिल्मों का प्रचार करने से रोकता है।
कंगना रनौत द्वारा अमिताभ बच्चन द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल से धाकड़ के लिए एक प्रचार पोस्ट को हटाने पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद, बॉलीवुड मेगास्टार ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक लंबा नोट साझा किया। और बताया कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए सरकार से उन्हें नोटिस मिला था।









