
24 मई को आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे है। जहां पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। पीएम के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान 40 घंटे में 23 बैठकें करेंगे।
वहीं पीएम मोदी आज शाम चार बजे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। जबकि इससे बाद 24 मई को पीएम मोदी जापान के पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति जो वाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वही इसी दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें क्वाड समिट, साथी क्वाड लीडर्स से मिलना, जापानी बिजनेस लीडर्स और जीवंत भारतीय डायस्पोरा के साथ बातचीत करना शामिल है।
वहीं पीएम मोदी के जापान दौरे से चीन की तिलमिलाहट सामने आई है। डैगन ने क्वाड को विफल होना बताया है। बता दे कि 24 मई को आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्वाड का विफल होना तय है। क्योकि क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन कर अमेरिका सिर्फ चीन को नियंत्रित करने के लिए कर रहा है। बता दे कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यह बात एक सवाल का जवाब देने के दौरान कही जहां वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहें थे।









